उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,12 मार्च 2021 विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश के अवैध निर्माणों के विरूद्ध “जीरो टॉलरेन्स“ की नीति के अंतर्गत मो0 आशिफ मुतवल्ली एवं मो0 इरफान द्वारा आर्य नगर (सात मीनारा मस्जिद), नाका हिन्डोला, लखनऊ द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के बनवाये जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। प्राधिकरण के विहित न्यायालय में पंजीकृत वाद संख्या-38/2021 दिनांक- 15.01.2021 योजित था। बिल्डर द्वारा स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत न किये जाने पर विहित प्राधिकारी ऋतु सुहास द्वारा दिनांक-10.03.2021 को अवैध निर्माण के सील किये जाने के आदेश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन हेतु आज प्रवर्तन जोन-6 के अधिशासी अभियंता कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता एन0एस0 शाक्य तथा अवर अभियंता भरत पाण्डेय द्वारा क्षेत्रीय पुलिस बल एवं प्राधिकरण पुलिस बल की सहायता से अवैध निर्माण के सील करने की कार्यवाही की गई।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.