उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
विकास पुस्तिका का विमोचन कर बतायी गयीं सरकार की उपलब्धियां
सुइथाकला, जौनपुर। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना एवं विधानसभा क्षेत्र शाहगंज की विकास पुस्तिका का विमोचन कार्यक्रम उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय विकास खण्ड सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दया शंकर मिश्र ने भाजपा सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों को बताने के साथ ही विकास पुस्तिका का विमोचन तथा प्रदर्शनी का लोकार्पण किया। उपस्थित आगन्तुक अतिथियों का आभार प्रमुख प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा तथा संचालन पारसनाथ यादव ने किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी राम दरस यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी आर.एन.पाठक, पूर्व प्रमुख रमेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, सुरेश पाण्डेय, अजीत प्रजापति, सतीश सिंह, दुष्यन्त मिश्र, संजय सिंह समेत सभी क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विकास खण्ड के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.