उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में आगामी होली त्यौहार एवं पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब निर्माँण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 08 अभियुक्तों के कब्जे से 21 क्वार्टर देशी शराब, 90 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण, 01 किलो यूरिया बरामद किया तथा 165 किलो लहन नष्ट किया गया।उ0नि0 शिवकुमार यादव थाना कोतवाली कर्वी तथा उनकी टीम द्वारा कुली तलैया के पास से अभियुक्त 1. आशीष निषाद पुत्र लाल निवासी कुली तलैया थाना कोतवाली कर्वी को 25 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ तथा अभियुक्त 2. विद्यासागर पुत्र रामखिलावन निवासी कुलीतलैया थाना कोतवाली कर्वी को 15 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया।वरि0उ0नि0 कृपानंदन शर्मा थाना भरतकूप तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त 1. दिलीप मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद निवासी चकला रसिन थाना भरतकूप चित्रकूट को 05 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ तथा अभियुक्त 2. राजकुमार वर्मा पुत्र सिपाहीलाल निवासी चकला रसिन थाना भरतकूप को 05 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 140 किलो लहन बरामद कर नष्ट किया गया। उ0नि0 नईम थाना भरतकूप तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त बब्बू यादव निवासी कबरापुरवा थाना भरतकूप को 21 क्वार्टर देशी शराब व 01 किलो यूरिया के साथ गिरफ्तार किया गया।उ0नि0 सरेशपाल सिंह थाना मऊ तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त हरिलाल पुत्र कान्ता प्रसाद निवासी सेसाकुभकरा थाना मऊ चित्रकूट को 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया।
उ0नि0 अनिल सिंह थाना मऊ तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त ज्ञानवती पत्नी सियाराम निवासी शिवपुर को 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के गिरफ्तार किया गया।प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ रविप्रकाश तथा उनकी टीम द्वारा कटैयाडाडी से अभियुक्त ईश्वरदीन पुत्र रोहिणी प्रसाद निवासी कटैयाडाडी थाना बरगढ़ चित्रकूट को 20 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किय गया तथा मौके से 25 किलो लहन बरामद कर नष्ट किया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.