डीएम व एसपी ने आगामी होली त्योहार व पंचायत चुनाव दृष्टिगत कपसेटी व टीकूरा में किया भ्रमण

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट 23 मार्च की रात्रि को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा आगामी होली त्यौहार व पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण व बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कर्वी के कपसेठी व टिकुरा में जाकर भ्रमण किया गया व अपराधियों के घरों की चेकिंग की गयी। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं व पुरुषों को एकत्रित कर उनसे जनसंवाद किया किया व उन्हें प्रेरित किया गया कि कोई भी इस प्रकार के अवैध कार्य में संलिप्त न हो। यदि कोइ इस प्रकार का कार्य कर रहा है तो तत्काल उसकी जानकारी दें जिससे किसी भी प्रकार का अवैध कार्य सम्बन्धित गावं में न होने पाये।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी करबी राम प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेंद्र त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट