उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,26 मार्च 2021 ठाकुरगंज के नगरिया मोहल्ले में शादी समारोह से लौटे डेंटल डॉक्टर वसीम (30) ने फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे पर उनका शव लटका मिला। शनिवार की शाम वह कानपुर में एक शादी समारोह से लौटे थे। नगरिया निवासी वसीम पुत्र वजीर डेंटल के डॉक्टर हैं। राजाजीपुरम में उनका क्लीनिक है। शुक्रवार सुबह वसीम के देर तक सोकर न उठने पर पिता वजीर कमरे में पहुंचे। कमरे में बने एक स्टोर रूम में कुंडे से चादर के सहारे फंदे पर वसीम को लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर दौड़े परिवारीजनों ने आनन फानन फंदे से वसीम को उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि डा. वसीम की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवारीजनों ने भी अभी इस संबंध में कुछ बताया नहीं है। कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। उनका मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। वहीं, वसीम के पिता वजीर ने बताया कि बेटा शादी समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर गया था। गुरुवार शाम को लौटा। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। बेटे ने किस कारण आत्महत्या की है। इसकी उन्हें भी जानकारी नहीं है।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.