उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में पुरस्कार घोषित इनामिया/हिस्ट्रीशीटर/टॉप-10 एवं गैंगेस्टर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के क्रम में अवधेश कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी तथा उनकी टीम द्वारा 10-10 हजार रूपये के इनामिया एवं गैगेस्टर एक्ट के वाँछित अभियुक्त (1) मुन्नी उर्फ दयाराम पुत्र मतगंजन यादव (2) गोली उर्फ राजाराम पुत्र मुन्नी उर्फ दयाराम निवासीगण चौरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. अवधेश कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी
2. आरक्षी मनीष यादव
3. मुख्य आरक्षी मधुसूदन पाठक
4. आरक्षी जलील अहमद
5. आरक्षी निशान्त
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.