उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,27 मार्च 2021 राजधानी के ठाकुरगंज के महताब बाग सब स्टेशन पर शनिवार को बिजली का कनेक्शन कराने के लिए गए उपभोक्ता का जेई मनीराम सिंह से विवाद हो गया। विवाद के दौरान उपभोक्ता ने जेई पर हमला बोल दिया। आरोप है कि जेई को जमकर पीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए। जेई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित उपभोक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, उपभोक्ता ने जेई पर अभद्रता व पांच हजार रुपये लूट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज सुनील दुबे के मुताबिक, मनीराम सिंह महताब बाग सब स्टेशन में जेई हैं। उनका आरोप है कि शनिवार दोपहर मुन्ना हाशमी उपभोक्ता पहुंचे, उन्होंने बिजली के कनेक्शन की जानकारी ली। जेई ने जानकारी देने के बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए कहा। इसपर उपभोक्ता ऑफलाइन आवेदन की जिद करने लगा। इस पर वह जेई के साथ गाली-गलौज करने लगा। जेई का आरोप है कि विरोध पर उपभोक्ता ने शर्ट का कालर पकड़ा और नौकरी से निकलवा देने की धमकी देते हुए लात-घूसों से पीटने लगा। शोर सुनकर जबतक ऑफिस के कर्मचारी दौड़े आरोपित भागने लगा। इस पर सबने मिलकर आरोपित उपभोक्ता को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची ने आरोपित हमलावर को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जेई की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। आधिशाषी अधिकारी ज्ञान प्रकाश ने हमले ने हमले में चोटिल जेई को कर्मचारियों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेई पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उपभोक्ता बेकसूर है। जेई पर सख्त कार्रवाई की जाए।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.