उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूम) चित्रकूट विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम अरछा बरेठी में नदी सूखने से हाहाकार मचा हुआ है पानी की भीषण समस्या से लोग परेशान हैं . बरेठी और अरछा पार में लगभग एक दर्जन हैंडपंप खराब होने से पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है जहां पशु पक्षी जानवरों को पीने का पानी नहीं है वही आदमियों को भी पीने का पानी सुचारू रूप से नहीं मिल पा रहा है , जो हैंडपंप ठीक हैं वहां पानी भरने को लेकर होड मची रहती है. कभी कभी तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.. गाँव कि सौहार्द बिगड़ जाता है।
गांव के सूबेदार शारदा प्रसाद रामखेलावन प्रेमचंद्र आदि लोगों ने बताया कि ग्राम में हैंडपंप खराब हर्षवर्धन हैं .हैंडपंपों की मरम्मत कराने के लिए लोगों ने खंड विकास अधिकारी से कई बार प्रार्थना कर चुके हैं परंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.