अधिकारियों ने गेहूं खरीद के संबंध में एक आवश्यक बैठक की

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गेहूं खरीद के संबंध में एक आवश्यक बैठक क्रय केंद्र प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की तथा निर्देश दिए कि 1 अप्रैल 2021 से सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाए उपार्जन के पोर्टल में जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है उन किसानों का क्षेत्रवार क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदा जाए कहा कि छोटे काश्तकारों को प्राथमिकता दिया जाए। जिला प्रबंधक पीसी एफ को निर्देश दिए कि सबसे अधिक क्रय केंद्र आपके विभाग के है संचालित सभी क्रय केंद्र पर बोरा की व्यवस्था रहे चुनाव के दौरान भी गेहूं की खरीद लगातार जारी रहे यह आप लोग सुनिश्चित करें।डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को क्रय केंद्र में आने वाले गांव की सूची उपलब्ध करा दें।उप जिलाधिकारियों से कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं को देखकर कल से गेहूं क्रय कराना सुनिश्चित करें कहा कि बैनर पेयजल की व्यवस्था सभी जगह हो जाए कहा कि आज जो बैठक की गई है उसमें सभी जगह बोरा और मशीन आदि व्यवस्था रहे कहीं पर अगर समस्या है तो उसे आज ही निस्तारण कराएं उप जिलाधिकारियों से कहा कि आपकी देखभाल में सभी क्रय केंद्र संचालित रहे और किसानों को कोई समस्या नहीं होना चाहिए समय से किसानों को भुगतान कराया जाए सभी उप जिलाधिकारी किसानों के पंजीकरण का समय से सत्यापन भी कर ले गल्ला मंडी करबी क्रय केंद्रों पर कोई भी किसान अपना गेहूं बेच सकता है तथा अन्य क्रय केंद्रों पर क्षेत्र वार चिन्हित किए गए गांव है वही किसान वहां पर अपना गेहूं बेच सकते हैं उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर सेनेटाइजर, मास्क का प्रयोग तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान दें सभी क्रय केंद्रों में प्रातः 9बजे से सायंकाल 6 बजे तक खरीद करें किसानों से आधार कार्ड व खतौनी अवश्य लिया जाए तथा उसे खरीद रजिस्टर पर अंकित भी किया जाए उन्होंने कहा कि सभी गोदामों को खाली करा दिया जाए किसी भी किसान को भुगतान में समस्या नहीं होना चाहिए खरीद केंद्रों पर कहीं से शिकायते नहीं मिलनी चाहिए नहीं तो मैं सख्त कार्रवाई करूंगा जहां पर बोरा कांटा आदि व्यवस्थाएं नहीं है वह आज ही हो जाए यह उपजिलाधिकारी सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह, उप जिलाधिकारी करबी राम प्रकाश, मऊ नवदीप शुक्ला, मानिकपुर संगम लाल, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव, ए आर कोऑपरेटिव नरेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफसी निर्मल कुमार सहित संबंधित अधिकारी तथा केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट