सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करें खाद्यान्न वितरण जिला पूर्ति अधिकारी

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्म भूमि ) जौनपुर

जौनपुर।5 अप्रैल से होगा खाद्यान्न वितरण जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि माह-अप्रैल, 2021 में नियमित योजना के खाद्यान्न वितरण के अन्तर्गत 05 अप्रैल 2021 से 18 अप्रैल 2021 के मध्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जायेगा। 05 अप्रैल 2021 से 18 अप्रैल 2021 तक आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा तथा आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ0टी0पी0 वैरीफिकेशन के वितरण की तिथि अर्थात 18 अप्रैल 2021 की गयी है। उक्त के अतिरिक्त जनपद-जौनपुर के वि0ख0-करंजाकला, केराकत, डोभी, मुंगराबादशाहपुर, महाराजगंज एवं शाहगंज के कुल 257 उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर सम्बद्ध अन्त्योदय कार्डो पर मक्के की मात्रा का समायोजन गेहूँ की मात्रा से करते हुए निर्धारित वितरण स्केल के अनुसार प्रत्येक अन्त्योदय कार्ड पर 15 किग्रा0 गेहूँ व 15 किग्रा0 चावल एवं 05 किग्रा0 मक्का (कुल 35 किग्रा0 खाद्यान्न) का वितरण किया जाना है। मक्के के वितरण में पोर्टबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी। उपरोक्त के क्रम में जनपद-जौनपुर के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि 05 अप्रैल 2021 से 18 अप्रैल 2021 में होने वाले खाद्यान्न वितरण (गेहूँ, चावल व मक्का) का कार्य प्रातः काल 08ः00 बजे से सायंकाल 06.00 बजे तक, पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशों का पालन कराते हुए नियमानुसार वितरण किया जायेगा।

 

ब्यूरो चीफ विशाल मिश्रा