परिषद अध्यक्ष भरत अवस्थी ने कर्मचारियों को गुलाल लगाकर दी बधाई

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश कानपुर कार्यकारिणी के तत्वाधान में सरसैया घाट पर एतिहासिक गंगा मेला में कैम्प आयोजित किया। करोना महामारी के मद्देनजर कैम्प में मास्क एवं सैनीटाइजर का प्रयोग करते हुए सभी जनमानस को अबीर गुलाल लगाया गया।अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने बताया कि यह एतिहासिक गंगा मेला प्राचीन काल से आजादी के पूर्व से मनाया जा रहा है ।इसे हम सब कानपुर वासी बड़े भाई चारे एवं सौहार्द से धूमधाम से मनाते चले आ रहे हैं। परन्तु इस समय करोना महामारी फैलने से सभी को एहतियात बरतनी चाहिए।प्रत्यूषद्विवेदी ने बताया इस प्राचीन मेले सभी धर्म जाति एवं समुदाय के सौहार्द से एतिहासिक परम्परा का निर्वहन करते हुए एक दूसरे से गले मिल होली मेले में शिरकत की।इस अवसर पर शरद प्रकाश अग्रवाल, डॉ सुरेश गुप्ता, हरीश श्रीवास्तव, प्रत्यूषद्विवेदी, , एसएम जैड,नकवी,ए एन द्विवेदी,कोमल सिंह,विनोद दीक्षित, अविनाश दीक्षित,धर्मेंद्र अवस्थी, संतोष तिवारी, अजीत निगम, राम स्वरूप, आर के पालीवाल,परवेज आलम साक्षरता आनंद बाजपेई प्रेम तिवारी अविनाश पाठक अजय द्विवेदी मनोज झा पारसनाथ,धीरू नीरज बाजपेई आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर