उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर (सिरकोनी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है दूसरे दिन भी उम्मीदवारों की अच्छी खासी दिलचस्पी देखने को मिला महिलाओं ने भी नामांकन प्रक्रिया में प्रधान पद की दावेदारी में बढ़ चढ़कर लिया। नामांकन करने के लिए उम्मीदवार अपने समर्थकों ने जुलूस के साथ पहुंच रहे हैं। ब्लॉक परिसर के अंदर प्रस्तावक एवं उसकी एक अन्य सहयोगी को ही नामांकन स्थल में प्रवेश की अनुमति मिली। उम्मीदवार लाइन में अपने बारी बारी का इंतजार करते दिखे वहीं पर कोविड-19 की धज्जियां भी उड़ाई गई। उप जिला अधिकारी केराकत अवश्य केराकत ने सिरकोनी ब्लाक के नामांकन केंद्र का निरीक्षण भी किया। ब्लॉक के नामांकन केंद्र में बैठे कर्मचारियों ने भी मास्क का प्रयोग नहीं किए थे । मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए सिरकोनी ब्लाक के आरो वीपी मिश्रा ने बताया कि कल तक 850 नामांकन किया गया है जो भी कर्मचारी मास्क नहीं पहने हुए हैं उनको निर्देश किया गया है कि वह तुरंत मास्क और कोविड नियम का पालन करें और साथ ही जनता से अपील की गई है कि वह शांतिपूर्ण और कोविड-19 का पालन करते हुए नामांकन करें।
एडिटर अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.