परदेसियों पर अफसर रखे कड़ी नजर -डीएम

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्म भूमि) जौनपुर

 

खेतासराय(जौनपुर)। दिल्ली और मुंबई में कोरोना कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जौनपुर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।
जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने जिले भर के लोगों से अपील किया है कि गांव में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और चंडीगढ़ जैसे महानगरों से आने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें ।
अगर उनमें तनिक भी कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उनसे मुकम्मल दूरी बनाते हुए 14 दिन विशेष कक्ष में रखें । क्योंकि अकेले एक दिन में 10 हजार मरीज बढ़ रहे हैं।
जिलाधिकारी ने यह भी साफ शब्दों में कहा कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले संबंधित लोगों को चिन्हित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गांवों में बनाई गई निगरानी समिति अपने तरीके से खास नजर रख रही है।