उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ला के निर्देश पर ओवर लोड व बिना रवन्ने के वाहनों की सघन जांच के निर्देश पर आज संयुक्त टीम एसडीएम सदर रामप्रकाश,खनिज अधिकारी सनी कौशल, क्षेत्राधिकारी सदर शीतला प्रसाद पांडेय व पी टी ओ संतोष ने शिवरामपुर मे सघन जांच अभियान चलाया। जिस क्रम मे 4 ओवर लोड बालू लदे ट्रकों को सीज किया और शिवरामपुर चौकी मे खडा करा दिया। खनिज अधिकारी सनी कौशल ने कहा की कोई भी गाड़ी ओवर लोड व बिना रवन्ने के न चलें अन्यथा उनकी खैर नही है।उन्होंने बताया की यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.