उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
खेतासराय, जौनपुर। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण व मक्खी-मच्छर के प्रकोप को रोकने के लिए नगर पंचायत खेतासराय द्वारा फागिग , कीट नाशक दवाओं का छिड़काव व सैनिटीजेसन का कार्य तेज कर दिया गया है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि नगर पंचायत स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। क्षेत्र की जनता को भी सरकार की गाइडलाइन का पालन करना होगा।
कोरोना संक्रमित मिलने के मामलों में फिर से तेजी आने के बाद इओ अमित कुमार ने कर्मचारियों के साथ सफाई,फॉगिंग और सैनिटाइजेशन कराने में लग चुके हैं। मुख्य सड़क के अलावा शनिवार को गोला बाजार, सरवरपुर,काशिमपुर,पोस्ट ऑफिस,जोगियाना,भटियारी सराय, डॉक्टर ओसामा गली में सेनेटाइजेशन किया गया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि कोविड-19 एक खतरनाक वायरस है, जिसके कारण अब तक काफी नुकसान हो चुका है। इससे बचने के लिए सभी को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह तरह पालन करते हुए सुरक्षा नियमों को अपनाने की आदत डालनी होगी।
नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.