उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
खेतासराय। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने नगर वासियों से अपील किया है कि वे बेवजह घर से बाहर ना निकले कोई आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर जाएं। बिना वजह इधर उधर न घूमें। बाजार और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मुंह को हमेशा मास्क से ढक कर रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रामक से बचाव को लेकर फागिग व कीटनाशक दवा व सैनिटीजेसन का कार्य लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नगर वासियों से साफ-सफाई रखने में नगर पंचायत कर्मियों का सहयोग किए जाने की अपील भी की है।
नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.