उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) पहाड़ी (चित्रकूट).शासन प्रशासन की मंशानुरूप अरछा बरेठी के गौ सेवक किसानों ने भूसा बैंक की स्थापना करके भूसा संग्रह समिति के तत्वावधान में 25 कुन्तल भूसा एकत्र किया इनमें दरियाव सिंह पप्पू सिंह , नवनिर्वाचित प्रधान अनिल यादव उर्फ मुन्नू भाई, राजनारायण नामदेव मुन्नीलाल राहुल गुप्ता जितेंद्र गुप्ता कुबेर गुप्ता दिनेश तिवारी उमाशंकर आदि का योगदान रहा…समिति के संयोजक शंकर प्रसाद यादव ने बताया कि कई किसानों ने भूसा का दान दिया है ,भूसा संग्रह कराने में विनोद तिवारी सुरेंद्र नाथ गुप्ता दयाशंकर तिवारी राजबहादुर फूल चन्द्र का सराहनीय योगदान रहा है. भूसा संग्रह का कार्य निरंतर जारी रहेगा ,समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गुप्ता ने सभी ग्रामवासियों/ किसानों से इच्छानुसार गौशाला की गायों के लिए भूसा का दान करने की अपील की है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.