ईद- उल- फितर के अवसर पर कोतवाली कर्वी में पीस कमेटी की बैठक

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक आई0ए 0एस0 प्रशिक्षु जयदेव सिंह की उपस्थिति में ईद के त्यौहार को देखते हुए जिला शांति समिति की बैठक कोतवाली कर्वी परिसर में की गई।

जिलाधिकारी ने कहा ईद के त्यौहार को बेहतर ढंग से मनाने के संबंध में फीडबैक प्राप्त करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई है कहा कि सतर्कता ही बचाव है आप से प्राप्त फीडबैक हमें इस त्योहार के लिए मनाने में उपयोगी होंगी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें आवश्यक स्थानों पर पुलिस तैनात रहे किसी भी दशा में किसी भी स्तर के अधिकारी की लापरवाही नहीं होना चाहिए मिलावटी खाद्य पदार्थों, शराब की दुकानों पर प्रशासन की नजर रहे विद्युत, पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए वर्तमान में कोविड-19 तेजी से बढ़ रहा है कोविड की गाइड लाइन का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए त्यौहार मनाए। मास्क अवश्य लगाएं कोई लापरवाही या चूक न हो कि किसी परिवार में कष्ट व दुख हो इसका आप लोग विशेष ध्यान दें हम लोग त्योहार मनाने के लिए सजग प्रशासन देंगे आने वाले त्योहार कि आप सब लोगों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं शासकीय विभागों को जो कार्य दिए गए हैं उनकी व्यवस्थाएं कराई जाएंगी जो आपके द्वारा सुझाव आए हैं उन पर भी कार्य किया जाएगा आपको परिवर्तन नजर आएगा शासन के निर्देश हैं कि कोविड-19 का अनुपालन शतप्रतिशत सुनिश्चित कराया जाए कई प्रदेशों सहित प्रदेश के कई जनपदों पर यह रोग फिर से बढ़ रहा है सतर्कता जरूरी है एक वर्ष में इसके साथ जीना सीख लिया है लेकिन एतियात बरते, हंसी खुशी का त्यौहार मनाए साफ-सफाई व प्रकाश की व्यवस्था निरंतर बनी रहे इसका संबंधित अधिकारी अवश्य ध्यान दें।उन्होंने कहा कि ईद के त्यौहार को अपने घरों में ही रह कर मनाएं मस्जिदों में जाने की जरूरत नहीं है।
उसमें सभी विभाग अपने-अपने विभागों की व्यवस्था करा रहे हैं किसी भी अव्यवस्था के कारण सुविधा उपलब्ध न हो तो मन में द्वेष भावना न रहे कोई भी समस्या हो उसकी सूचना आप लोग दे त्वरित कार्यवाही की जाएगी उन्होंने उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी से कहा कि नगरपालिका, विद्युत व जल संस्थान के साथ भ्रमण करके जो समस्या हो उसका निस्तारण करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं उन्होंने कहा कि चित्रकूट जनपद की जनता हमेशा प्रशासन का साथ दिया है बहुत ही शुभकामनाएं हैं त्योहार में कोई विवाद की स्थिति नहीं होना चाहिए चित्रकूट की शांतिपूर्ण की छवि पूरे प्रदेश में बनी है इसी प्रकार से हम आप लोग बनाए रखें पिछले एक वर्ष से इस कोविड-19 की बीमारी से लड़ रहे हैं । मैं सभी को आगामी त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार सहित फैजान काजी सरफराज अहमद हरि ओम आबिद अली तथा विभिन्न समुदाय के शांति व्यवस्था कमेटी के लोग मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट