उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कोविड अस्पताल खोह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।
जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इम्तियाज को निर्देश दिए कि अस्पताल की साफ सफाई अच्छी तरीके से कराई जाए दवाओं आदि की उपलब्धता बनी रहे किसी मरीज को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए कहा कि कोरोना का संक्रमण प्रतिदिन घट रहा है जिससे मरीजों की संख्या भी घट रही है इसको देखते हुए मरीजों के इलाज आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं भोजन पानी में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जी0पी0 सिंह तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजेंद्र कुमार यादव और डा0राजेश सिंह उपस्थित थे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.