उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट जिले के आबकारी अधिकारी चतरसेन के लंबे अवकाश पर चले जाने के बाद शासन ने बांदा के जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार को जनपद चित्रकूट का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है शासन के निर्देश पर संतोष कुमार ने बुधवार को जिले में कार्यभार संभाल लिया है.
एक भेंट में उन्होंने बताया कि लॉकडाउन अवधि में सरकारी शराब की दुकानें बंद होने से सरकार को करोड़ों की राजस्व क्षति पहुंची है इससे तमाम सरकारी कार्य भी बाधित हुए आर्थिक बजट को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी दुकानें खोल दिया है दुकानों का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे निर्धारित किया गया है और सभी दुकान संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए शराब की बिक्री करेंगे किसी भी दशा में नियम कानून का उल्लंघन कोई नहीं करेगा अन्यथा कड़ी कार्यवाही होगी इसी क्रम में नये जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि लॉकडाउन अवधि में ग्रामीण इलाका हो या शहरी हर जगह अवैध दारू का कारोबार भी संचालित हो जाता है जहरीली शराब की तमाम शिकायतें मिलती रहती हैं तमाम घटनाएं होती रहती हैं ऐसी दशा में अवैध दारू निर्माण में भी वह पूर्ण रूपेण रोक लगाएंगे इसके लिए इसके लिए पूरे जिले में वह कच्ची दारू निर्माण करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाएंगे इस कार्य में वह इलाकाई पुलिस की मदद भी लेंगे और किसी भी दशा में कच्ची दारू का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने राजापुर क्षेत्र के खोंपा गांव में जहरीली दारु पीने से हुई दर्दनाक घटनाओं पर अफसोस जताया और कहा कि उनके रहते जिले में कच्ची दारू का कारोबार नहीं होने पाएगा यदि कोई कर रहा है तो वह आज के बाद इस अवैध धंधे को बंद करके अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए कोई दूसरा धंधा अपनाएं ,
धरपकड़ अभियान के समय अवैध दारू का निर्माण या बिक्री करते हुए कोई पाया जाएगा वह चाहे महिला हो या पुरुष हो उसको बख्शा नहीं जाएगा जिले में अवैध दारू का कारोबार अब नहीं चलेगा आबकारी अधिकारी ने शराब के शौकीनों से भी कहा है कि वह लोग सरकारी शराब की ठेका की दुकानों से ही शराब खरीदकर सेवन करें, कच्ची दारू कदापि न पिएं, ताकि कोई अनहोनी न हो।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.