राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या मंडल
मां के साथ शौच के लिए निकली 15 वर्षिये नावालिग लडकी किडनैप हो गई नौ दिन बीत जाने के बाद भी 15 वर्षिये लडकी का नही लगा कोई सुराग थाना धनपतगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत लोंहंगी पूरे तिलक का पुरवा में एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के किडनैप हो जाने का मामला प्रकाश में आया* *आपह्त युवती के पिता के द्वारा थाना धनपतगंज ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरी पुत्री रात के 11:00 बजे* *अपनी मां के साथ शौच करने के लिए निकली और जब घर वापस आते देखा तो पीछे से लड़की गायब हो गयी* *यह घटना 5 मई 2021 की रात्र की है घटना की तहरीर के आधार पर थाना में धारा 363 के तहत मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया गया* *लेकिन आज दसवां दिन हो चुका है ना तो लड़की के बारे में कोई सुराग अभी तक पुलिस के द्वारा लगाया गया है और ना ही कोई विधिक कार्यवाही की गई है।* *परिजनों का आरोप है कि मेरे द्वारा गांव के ही किसी व्यक्ति पर संदेह जताते हुए लिखित शिकायत की गई लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।* *परिजनों का कहना है कि मेरी शिकायत के आधार पर उन लोगों की गिरफ्तारी की जाए और कड़ाई से पूछताछ की जाए तो मेरी पुत्री का पता लगाया जा सकता है।* *प्रशासनिक कार्यवाही ना होने से मेरी लड़की के साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।* *वहीं पर संबंधित हलका इंचार्ज पटेल ने बताया कि मोबाइल का सी०डी०आर०निकलवाया जा रहा है आने के बाद कार्यवाही की जाएगी* *पुलिस प्रशासन के इस कछुआ छाप चाल की कार्यवाही पर परिवार जनों ने सवालिया निशान लगा दिया है।* *बातचीत के दौरान धनपतगंज थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आज कुछ लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी* *जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा हमारी छानबीन पूरी तरह से की जा रही है।*
रिपोर्ट-पवन कुमार चौरसिया व्यूरो अयोध्या मंडल।
You must be logged in to post a comment.