उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर।जिला आपूर्ति अधिकारी से खाद्य विपणन अधिकारी और कोटेदार तक सब पर गरीबों का हक मारने का आरोप लगाता है वैसे मामले की जांच की जाए तो पता चलेगा कि गरीबों का राशन कार्ड करने में जिला पूर्ति अधिकारी का सबसे बड़ा हाथ है जनपद जौनपुर में इस महामारी में जहां गरीब खाने के लिए परेशान है वही कोटेदार द्वारा और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इस महामारी में गरीबों का शोषण हो रहा है जो ही बहुत निंदनीय है। सूत्र के अनुसार पता चला है कि सिरकोनी ब्लाक के ग्राम सभा समोपुर खुर्द के कोटेदार के द्वारा कार्ड धारक लाभार्थी को यूनिट हिसाब से राशन नहीं दिया जाता है और प्रत्येक कार्ड पर एक यूनिट राशन कम दिया जाता है लेकिन इनको खौफ हो तो किसका जब यह एरिया इस्पेक्टर उच्च अधिकारियों को कमीशन देते हैं सवाल यह है कि जहां एक और सुबे के मुखिया भ्रष्टाचार रोकने के तमाम दावे कर रहे हैं पर उनके ही अधिकारी ऐसी काली करतूत करते लगातार दिख रहे हैं देखना है कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा ऐसे भ्रष्ट कोटेदार और अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करते हैं या फिर गरीबों का शोषण होता रहेगा।
संपादक अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.