उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बहराइच 11 मई को फल मंडी नानपारा फल मंडी यूनियन अध्यक्ष ने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ जी के आदेश का पालन करवाने का प्रयास करने के क्रम में फल खरीदने के लिये आने वाले ग्राहकों को मास्क पहन कर मंडी में प्रवेश करने का आदेश दिया। और बिना मास्क पहने मंडी में लोगों का प्रवेश वर्जित किया। उक्त आदेश की अवहेलना करते हुए गायघाट निवासी लियाकत अली पुत्र आरिफ फल मंडी अध्यक्ष की फल की आढ़त पर बिना मास्क लगाए फल खरीदने आया और फलों को देखने एवं भाव मालूम करने लगा फल मंडी अध्यक्ष ने उससे कहा कि वह आढ़त से बाहर जाए तथा मास्क लगा कर प्रवेश करे अध्यक्ष के इतना कहने पर लियाकत अली पुत्र आरिफ भड़क गया और फल मंडी अध्यक्ष हाजी लियाकत अली को बुरा भला एवं अप शब्द कहने लगा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण चल रहा है इस लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आदेश है मास्क पहनने के लिए और अध्यक्ष जी ने उसको दुकान से बाहर चले जाने के लिए कहा और दुकान के मुलाज़िम से बाहर करा दिया इसी बात से रुष्ट होकर लियाकत अली पुत्र आरिफ ने नानपारा कोतवाली में फल यूनियन अध्यक्ष के विरुद्ध एक झूठा प्रार्थना पत्र दिया और उसी झूठे प्रार्थना पत्र के कारण नानपारा कोतवाली के दो सिपाही दिलीप कुमार, उपेंद्र यादव फल मंडी में आ धमके और अध्यक्ष को गाली गलौज देने के साथ में अपशब्द कह कर अध्यक्ष को थाने ले जाने के लिए फल यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि हम अभी अपनी यूनियन की बैठक करने के बाद थाना आ रहे हैं इस पर उक्त दोनों सिपाही वर्दी का रौब गांठने लगे जब ईरा प्रदेश अध्यक्ष राशिद अली के पिता फल यूनियन के अध्यक्ष कोतवाली पहुँचे तो उक्त दोनों सिपाही उनसे अभद्रता करने लगे और झूठा प्राथना पत्र देने वाले को उकसाने लगे कि सुलह मत करना हम अभी थाना प्रभारी को समझा कर मुकदमा दर्ज करवा दे रहे हैं थाना प्रभारी ईरा प्रदेश अध्यक्ष से पूर्व से ही रंजिश रखते हैं इस कारण झूठे प्राथना पत्र पर तत्काल 323,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया है अध्यक्ष का गुनाह मात्र इतना है कि उसने मास्क पहनने के लिए कहा। अत: शासन प्रशासन से यह प्रार्थना है कि फल मंडी अध्यक्ष को न्याय दिलाये और नानपारा कोतवाली की पुलिस को ज़ुल्म व ज़्यादती व नाइंसाफ़ी करने से मना करें ज्ञात हो कि फल यूनियन अध्यक्ष के पुत्र राशिद अली वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ में इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हैं प्रकरण की जानकारी प्राप्त होने पर ईरा प्रदेश अध्यक्ष राशिद अली फल मंडी पहुँचे और उक्त दोनों सिपाहियों को अपना परिचय देते हुए कहा कि फल यूनियन अध्यक्ष उनके पिता हैं आप आपत्तिजनक बातों का प्रयोग न करें और आम जन से सम्मान पूर्वक पेश आएं इस पर उक्त दोनों सिपाहियो ने कोतवाल नानपारा हर्षवर्धन सिंह को फोन कर उन्हें झूठी कहानी बता कर गुमराह करने लगे इस पर ईरा प्रदेश अध्यक्ष ने कोतवाल नानपारा ने फोन पर वार्ता की और समस्त प्रकरण से अवगत कराया कि मामला किया है और आपके पुलिस कर्मी मंडी आये और उनके पिता जो फल यूनियन के अध्यक्ष हैं उनसे अभद्रता की है ईरा प्रदेश अध्यक्ष के वार्ता के बाउजूद कोतवाली पुलिस ने उनके पिता के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली है प्रदेश अध्यक्ष राशिद अली ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट, और केंद्र तथा राज्य सरकार बार बार आदेश कर रही है कि पत्रकार उत्पीड़न बिल्कुल न होना चाहिए मगर नानपारा पुलिस पत्रकारों के साथ ही उनके परिजनों को फर्जी फंसाने में लगी होइ है ईरा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में कस्बा चौकी प्रभारी अनुज त्रिपाठी फल मंडी पहुँचे और उनके पिता को अपशब्द कहते हुए काफी धमकी दी और 20 हज़ार रुपये अवैध रूप से वसूल कर लिए जब ईरा प्रदेश अध्यक्ष को डरा धमकाकर 20 हज़ार रुपये की उगाही की जानकारी प्राप्त होई तो उन्होंने ट्वीटर और व्हाट्सएप के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, सहित पुलिस अधीक्षक बहराइच से की है तथा दोषी दरोगा और पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है अब देखना होगा कि ईरा अध्यक्ष के पिता पर अवैध उगाही करने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज करने पर कोई कार्यवाही की जाती है या हमेशा की तरह से मामले को दबाने का कार्य किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्टर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव जनपद चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.