थाना भरतकूप पुलिस ने वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 दिनेशचन्द्र तिवारी थाना भरतकूप तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 56/2021 धारा 307/504/506 भादवि0 के वाँछित अभियुक्त अंकित पटेल पुत्र रज्जन निवासी भगड़ा थाना नयागांव जनपद सतना म0प्र0 को गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 दिनेशचन्द्र तिवारी थाना भरतकूप
2. मुख्य आरक्षी अब्दुल खलील

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट