पीआरवी टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाया

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) यूपी 112 जनपद चित्रकूट जनपद चित्रकूट पीआरवी 2049 थाना मऊ अंतर्गत दिनाँक 21/05/2021 को समय 20:46 बजे इवेंट संख्या 11991 द्वारा घटनास्थल सुरौंधा थाना मऊ से कॉलर राम नरेश द्वारा बताया कि एक्सीडेंट हो गया है, बाइक का जानवर से एक्सीडेन्ट हो गया है जिसमें 01 लोग गम्भीर रूप से घायल है । कृत कार्यवाही इस सूचना पर पीआरवी तत्काल अल्प समय में घटनास्थल पर पहुंची घटनास्थल पर पहुंच कर पीआरवी कर्मियों को जानकारी हुई कि एक व्यक्ति संजय कुमार बाइक से जा रहा था तभी अचानक गाय के आ जाने से बाइक गाय से टकरा कर गिर गई जिससे संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीआरवी कर्मियों ने तत्काल घायल संजय को पीआरवी वाहन द्वारा लाकर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मऊ में भर्ती कराया। घटना के संबंध में घायल के परिजनों को भी बताया गया है।

*पीआरवी स्टाफः-*
1 .कमांडर – मुख्य आरक्षी प्रभुदयाल
2. कमांडर – मुख्य आरक्षी दयाराम
3. पायलट – राजीव कुमार

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट