राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या
*बीकापुर अयोध्या *कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट मिल्कीपुर मार्ग पर बल्लीपुर बाज़ार के नौसरिया का पुरवा गांव के पास शनिवार देर शाम दो बाईकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।*
*प्राप्त जानकारी के अनुसार डेहरियावां गाँव के पास शनिवार देर रात आठ के आसपास दो बाइक की जोरदार टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने बाइकों पर सवार तीनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी बीकापुर भेजा गया जहाँ इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक सतीश चंद्रा ने तीनों घायलों को देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। दुर्घटना में मृत्यु घोषित हुए मनोज कुमार यादव उम्र 22 निवासी पूरे नाली का पुरवा घुरेहटा थाना इनायत नगर, शिव करन यादव उम्र 35 पुत्र धर्मराज निवासी विजयईनपुर जोहन थाना बीकापुर, शिव प्रसाद उम्र 45 पुत्र राम अजोर यादव निवासी लोकेपुर थाना कूरेभार जिला सुल्तानपुर के है। बीकापुर कोतवाली के उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, मान बहादुर सिंह सीएचसी बीकापुर में मृतकों का पंचायत नामा की लिखा पढी की जा रही थी ।
रिपोर्ट-पवन चौरसिया व्यूरो अयोध्या
You must be logged in to post a comment.