दम्पति के आपसी झगड़े को समाप्त कराते हेतु परिवार को टूटने से बचाया

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में परिवारिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय में स्थापित परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पति-पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर आपस में सुलह कराते हुये परिवार को टूटने से बचाया ।

उल्लेखनीय है कि बकरिदिया पत्नी स्व0 मनौवर अली निवासी दुबारी थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी बहू व बेटा आपस में मारपीट करते है एवं ठीक तरह से नही रहते है । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रार्थना पत्र के निस्तारण हेतु पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया। प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र में नियुक्त उ0नि0 बैजनाथ यादव, महिला आरक्षी मंजूलता पाल द्वारा बकरिदिया उपरोक्त के बेटे इबरान अली व बहू सुबरातन को कार्यालय बुलाया गया । दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर, समझाया गया । भविष्य में विवाद न करने एवं आपस में मिलजुल कर रहने हेतु कहा। इस तरह दोनों पक्ष दिनाँक 25.05.2021 को आपस में साथ-साथ रहने हेतु सहमत हो गये । परिवार परामर्श टीम द्वारा पति-पत्नी को आपस में सामन्जस्य बिठाकर सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट