उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशन में जनपद के पांचों विकास खंडों की 331 ग्राम पंचायतों में से 245 संघठित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं जनपद के 2752 ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हुए जिसमें खंड विकास अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत सदस्यों को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। खंड विकास अधिकारी चित्रकूट धाम कर्वी राजेश नायक ने बताया कि विकासखंड कर्वी की 92 ग्राम पंचायतों में से 70 संघटित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा 796 ग्राम पंचायत सदस्यों को , खंड विकास अधिकारी पहाड़ी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि विकासखंड पहाड़ी की 81 ग्राम पंचायतों में से 61 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं 691 ग्राम पंचायत सदस्य को,खंड विकास अधिकारी मानिकपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विकासखंड मानिकपुर की 62 ग्राम पंचायतों में से 37 ग्राम प्रधानों एवं 422 ग्राम पंचायत सदस्यों को, खंड विकास अधिकारी मऊ हिमांशु कुमार पांडे ने बताया कि विकासखंड महू की 56 ग्राम पंचायतों में से 49 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं 535 ग्राम पंचायत सदस्यों को तथा खंड विकास अधिकारी रामनगर धनंजय कुमार ने बताया कि विकासखंड रामनगर की 40 ग्राम पंचायतों में से 28 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं 308 ग्राम पंचायत सदस्यों को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई।
खंड विकास अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम के संबंध में गांव के लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कराएं। इसके साथ ही साथ विकास कार्यों पर भी तेजी लाई जाए। और मनरेगा योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों पर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाए।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.