उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।नवनिर्वाचित प्रधानों और ग्राम पंचयात सदस्यों ने शपथ ली वही कल्यानपुर ख्योरा कटरी में यूपीएस ख्योरा कटरी स्कूल में ग्राम विकास अधिकारी मनोज वर्मा ने ग्राम प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलायी।शपथ लेने के बाद प्रधान प्रीति निषाद ने कहा कि इस आपदा के दौर में गांव में इस महामारी को रोकने के लिए ग्राम प्रधानों का सबसे बड़ा रोल होगा. हम सभी ग्रामवासी मिलकर इस महामारी की रोकथाम के लिए पूरा प्रयास करेंगे ताकि हमारी ग्राम सभा कोरोना मुक्त हो सके और वैक्सीनेशन के लिए करेंगे प्रेरित उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास होगा कि ग्रामीणों में इस महामारी का डर निकाला जाए और उन्हें ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाए ताकि गांव में ज्यादा से ज्यादा लोगों इसका लाभ उठा सके.इसके अलावा गांव का विकास और ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होगी.इस मौके पर दिनेश निषाद,सुमन,मुन्नीदेवी,सरिता,मुंशीलाल,सुमन,आशा,आजाद,मौजीलाल,विमला,अमित,राम दुलारे,सुरेश चंद्र आदि ने शपथ ली।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.