राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद बारां। सांसद दुष्यंत सिंह के अनुग्रह पर राज्यसभा सांसद के जे अल्फोंस ने बारां जिले में आधारभूत चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 51 लाख रुपये की स्वीकृतियां जारी की हैं। इस राशि से शाहाबाद, केलवाड़ा, किशनगंज, अटरू और अंता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक उपकरणों की खरीद की जाएगी। कुंवर जितेंद्र सिंह रहलाई प्रभारी भाजपा आईटी विभाग बारां ने जानकारी देते हुए बताया है कि बारां झालावाड़ लोकसभा सांसद सिंह के मीडिया सेल के अनुसार राज्यसभा सांसद अल्फोंस ने शाहाबाद, केलवाड़ा, किशनगंज, अटरू और अंता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 2-2 बाइपेप, 2-2 सीपेप, 2-2 मल्टीपैरा मॉनिटर, 2-2 सेक्शन मशीन और 4-4 नेबुलाइजर के लिए प्रत्येक को 5.34 लाख की राशि स्वीकृत की है।
इसके अलावा उन्होंने शाहाबाद को डिजिटल एक्सरे के लिए 14 लाख तथा अटरू को सम्पूर्ण ऑटोमैटिक एनालाइजर के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में सहयोग के लिए सांसद सिंह और अल्फोंस का आभार व्यक्त किया है।
रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद
You must be logged in to post a comment.