पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्वी शहर में पैदल गस्त कर नाइट कर्फ्यू का पालन करवाया गया

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय के साथ थाना कोतवाली कर्वी अंतर्गत काली देवी चौराहा से ट्रैफिक चौराहा तक पैदल गस्त किया गया, जिसमें लोगों से नाइट कर्फ्यू के पालन करने हेतु अपील की गई। इस दौरान जो दुकानें खुली पायी गयी उन्हें बंद कराया गया तथा सभी से अपील की गई कि नाईट कर्फ़्यू के नियमों का पालन करें जिससे कोरोना महामारी से सभी का बचाव हो सके। तत्पश्चात एसपी द्वारा ट्राफिक चौराहे पर वाहनों की चेकिंग करवाई गई जिसमें प्रमुख रूप से चार पहिया वाहनों में काली फिल्म, दो पहिया वाहनों में बिना हेलमेट, बिना मास्क के व्यक्तियों की चेकिंग कर उनके चालान किये गये।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेंद्र त्रिपाठी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, प्रभारी यातायात घनश्याम पांडे, उपनिरीक्षक यातायात योगेश कुमार यादव तथा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट