राज्यमंत्री ने 18 से 44 वर्ष के लोगों व पत्रकारों के टीकाकरण का जिला अस्पताल से किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जून से 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों व पत्रकारों के लिए विशेष कोरोना टीकाकरण के अभियान का शुभारंभ जिला अस्पताल में राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने तथा चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में सांसद बांदा/ चित्रकूट आरके सिंह पटेल व जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने फीता काटकर किया। राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि जनपद के जो 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच के लोग हैं उन्हें टीका लगाने की शुरुआत आज की गई है और प्रसन्नता की बात यह है कि हमारे पत्रकार बंधुओं को भी टीका लगाया जा रहा है जिसमें आज जनपद के हिंदुस्थान एजेंसी के पत्रकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त श्री रतन पटेल व 18 वर्ष के उम्र के युवक व युवतियों से टीकाकरण का शुभारंभ किया गया है मैं आशा करता हूं कि हमारे जनपद के युवा युवतियां बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं टीका ही एकमात्र साधन है जो इस वैश्विक महामारी से बचाएगा मैं सभी लोगों से आवाह्नन करता हूं कि लोग अधिक से अधिक टीका लगवाएं उन्होंने कहा कि इसके पहले कुछ जिलों में 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा था लेकिन आज से पूरे प्रदेश में 18 वर्ष से 44 वर्ष के मध्य के लोगों को टीका लगाने की शुरुआत की गई है। कहा कि इस महामारी से बचने के लिए टीकाकरण कराना बहुत ही आवश्यक है इसमें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है किसी के बहकावे में लोग न आए टीकाकरण अवश्य कराएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें मास्क अवश्य लगाएं। सांसद बांदा/ चित्रकूट आरके सिंह पटेल ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी ने यह मुफ्त टीकाकरण का अभियान चलाया है 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीकाकरण कराना चाहिए मेरा नौजवान छात्र-छात्राओं आम आवाम से आग्रह है कि इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन हमारे भारत में उपलब्ध है उसे अवश्य लगवाएं यही एक तरीका है दोनों डोज लगने के बाद हम कोरोना से जीत पाएंगे मैं प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के तरफ से आवाहन व निवेदन लोगों से करता हूं कि अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों पर जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं हमारे जनपद की टीम हर जगह लगी है वहां पर जाकर वैक्सीन लगवाए कोरोना से कहीं किसी को लक्षण मिलते हैं तो उन्हें दवा भी दी जा रही है कोरोना हमारा लगभग जनपद चित्रकूट से समाप्ति की ओर है मेरा सभी नौजवानों जो 18 वर्ष से ऊपर वाले लोग हैं उनसे अनुरोध है कि वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लें इस अभियान के दौरान नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं जिनकी देखरेख में टीकाकरण कराया जा रहा है आप लोग अधिक से अधिक टीका लगवाए तभी हम लोग इस बीमारी से निजात पा सकेंगे।

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि आज 1 जून 2021 से 18 वर्ष से अधिक व 44 वर्ष के जो हमारे युवा साथी हैं उनका वैक्सीनेशन प्रारंभ हो गया है यह वैक्सीनेशन मुख्य रूप से चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी और हमारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है मेरा युवाओं से भाइयों, बहनों से यह अनुरोध है कि कोविड पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और समय से अपना वैक्सीनेशन कराएं आज नगर में अच्छा यह रिस्पांस मिला है काफी लंबी लाइन है कोई अव्यवस्था नहीं है वह लोग अपना टीकाकरण करा रहे हैं। मैं लोगों से अपील कर रहा हूं कि वह अपना टीकाकरण अवश्य कराएं पूरे जनपद में एक विशेष अभियान चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण कराया जा रहा है इस तरह से पूरे जनपद में युवाओं, पत्रकार बंधुओं के लिए एक विशेष अभियान के तहत व्यवस्था की गई है इसके साथ ही साथ इंटर कॉलेज, हाई स्कूल के छात्र, छात्राओं व शिक्षकों को भी लगाया जा रहा है ताकि शिक्षण कार्य जो बाधित रहा है वह सुचारू रूप से चल सके स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के 35 जगहों पर आज विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण कराया जा रहा है आज ही के दिन से न्यायमूर्ति गण, अधिवक्ता गण को भी उनके प्रांगण में वैक्सीनेशन कराया जा रहा है शासन व मुख्यमंत्री जी के निर्देश हैं कि जनपद के लोगों को अधिक से अधिक टीकाकरण कराया जाए उसी क्रम में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोग अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और टीकाकरण कराएं 45 वर्ष से ऊपर के जो लोग हैं उन्हें रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तथा जहां पर शिविर लगा है वहां जाएं और अपना टीकाकरण कराएं।
जिला अस्पताल में राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑक्सीजन कंसंट्रेशन संयुक्त राज्य अमेरिका कैलिफोर्निया से यूएसए के एए/ए एसोसिएशन ने दिया इसको भारत लाने में यूएसए के भारतीय मूल के डॉक्टर प्रसून मिश्रा, डॉ अमर कबाडिया, गुंजन मिश्रा के अनुरोध पर दिया जिसको बैंगलोर हवाई मार्ग से लाया गया इसके पश्चात हाईवे मार्ग से चित्रकूट लाया गया जिसका भी शुभारंभ ही राज्य मंत्री द्वारा किया गया।
चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी सांसद व जिलाधिकारी द्वारा टीकाकरण कराने वाले लोगों को टीकाकरण का कार्ड भी दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, प्रधानाचार्य चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी डॉ रणवीर सिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारी तथा सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी के पंकज अग्रवाल, नीरज गर्ग एवं पत्रकार अशोक द्विवेदी, रतन पटेल, शाह आलम आदि लोग मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट