उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बुधवार को ओलंदगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी मंडी, जिला अस्पताल, स्टेशन रोड स्थित बाजारों का पैदल चक्रमण कर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने हेतु दुकानदारों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि चंद्रा मेडिकल स्टोर, अभिषेक मोबाइल शॉप ओलन्दगंज में दुकानदार द्वारा मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा था और दुकान पर भीड़ लगाई गई थी। जिसे देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें आज दुकान बन्द करने एवं भविष्य में ऐसा न करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि क्षमता से ज्यादा लोगों को दुकान के अंदर न घुसायें और दुकान के बाहर एवं अन्दर लोगों को गोले में खड़ा करायें। मास्क का प्रयोग दुकानदार एवं ग्राहक अनिवार्य रूप से करें। सेनेटाइजर एवं थर्मल स्कैनर अवश्य रखें। दुकान के सामने लिखवाएं कि मास्क के बिना सामान नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने दुकानदारों से कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन शत-प्रतिशत किया जाए। उल्लंघन करने की दशा उनकी दुकानें बंद करा दी जायेगी।
एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.