एसडीएम ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मुंगराबादशाहपुर। मुहल्ला गुड़हाई स्थित देवदूत वानर सेना मुंगराबादशाहपुर के प्रमुख शैलेंद्र साहू के आवास पर उप जिलाधिकारी अंजनी सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन का शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीएम अंजनी सिंह ने देवदूत वानर सेना के सदस्य सहित दानदाताओं का माला पहनाकर उन्हें इस पुनीत कार्य करने हेतु बधाई देते हुए कहा किइस कोरोनावायरस जैसी महामारी में देवदूत वानर सेना ने समाज के भामाशाह से सहयोग लेकर ऑक्सीजन कंसर्टेशन मशीन को समाज के लिए लाना बहुत ही पुनीत कार्य है। इसके लिए उन्होंने शैलेंद्र साहू व विक्की गुप्ता सहित दानदाताओं की सराहना की।पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ राम विजय सिंह ने एसडीएम की उपस्थिति में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन के बारे में परीक्षण करके लोगों को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दया शंकर साहू तथा संचालन राकेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अनुपमा साहू, पशुपतिनाथ गुप्त, सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, उमाशंकर गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, विजेंद्र जायसवाल, राजकुमार नेता, राजन सिंह, ओंकार नाथ शर्मा, शेखर आनंद पांडे, सौरभ जायसवाल, सुरेश चंद सोनी, अनिल चौबे, कांस्टेबल आनंद अवस्थी, तीर्थराज गुप्त, मो. शोएब , डॉ. इलियास अहमद मो. जफर मंसूरी, शिवकुमार , विक्की गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, त्रिपुरारी शंकर पटेल सूरज विश्वकर्मा ,विपिन गुप्ता, अविनाश गौतम व अंशुमान साहू आदि लोग मौजूद रहे।अन्त मे बानर सेना प्रमुख शैलेन्द्र साहू ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर