उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में अवधेश कुमार मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा दिनाँक 02.06.2021 को ग्राम ओरा के पास नदीं में थाना पहाड़ी में नियुक्त आरक्षियों के साथ मारपीट करने वाले 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
उल्लखनीय है कि दिनाँक 02.06.2021 को थाना पहाड़ी में नियुक्त आरक्षी पंकज कुमार यादव, आरक्षी दीपक विश्वकर्मा एंव आरक्षी नरेन्द्र सिंह कागजात तामीला हेतु ग्राम ओरा पहुंचे तभी गांव के कुछ लोगों द्वारा उनसे शिकायत की गयी कि ग्राम ममसी खुर्द थाना कमासिन जनपद बांदा के लोग भारी संख्या में अपनी अपनी बेल गाड़ी (लढ़ी) लेकर बागे नदी पार करके ओरा क्षेत्र में अवैध रुप से प्रतिदिन बालू चोरी करके खनन कर ले जाया जाता है, आज भी ये लोग काफी संख्या में ओरा की तरफ आकर नदी के किनारे बालू खनन कर रहे है। इस सूचना पर तीनों आरक्षी नदी किनारे पहुंचे तो अवैध खनन करने वाले लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी जिसके सम्बन्ध में थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 64/2021 धारा 147/148/149/332/353/323/504/506/379/427 भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट व 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम व मु0अ0सं0 65/2021 धारा 379 भादवि0 व 4/21 खान एंव खनिज( विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 तथा धारा 3/57/70 उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियामवली 1963 व मु0अ0सं0 66/2021 धारा 147/148/149/323/504/506/427 भादवि0 पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक पहाड़ीत तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दविश दी गयी जिसमें अभियुक्त 1.सत्यनारायण यादव पुत्र कोदूराम यादव उम्र 38 वर्ष 2.सत्यनारायण पुत्र देशराज उम्र 24 वर्ष 3. लवकुश पुत्र कृष्ण पाल उम्र 23 वर्ष 4. बृजेन्द्र कुमार पुत्र श्रीधनराज उम्र 31 वर्ष 5. रामप्रकाश पुत्र राधेश्याम उम्र 27 वर्ष 6. रूद्र पुत्र राधेश्याम उम्र 38 वर्ष 7. गोरेलाल पुत्र शिवराम उम्र 20 वर्ष 8.जानकी पुत्र नन्कू उम्र 32 वर्ष निवासीगण ग्राम ममसी खुर्द थाना कमासिन जनपद बांदा 9.सुशील पुत्र चुनकन उम्र 27 वर्ष निवासी कुम्हेढ़ा थाना कमासिन जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.