उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। आई टेक्स लखनऊ से दोपहिया वाहन में नियुक्त कर्मचारियों को पिस्टल देने के निर्देश प्राप्त हुये थे जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में पुलिस लाइन में डायल 112 दोपहिया में नियुक्त कर्मचारियों को पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग दी गयी। इस ट्रेनिंग में समस्त कर्मचारियों को अरमोर्र व आर्मरी स्टाफ एवं आरटीसी मेजर एचसीपी आफाक द्वारा पिस्टल को खोलना जोड़ना, पिस्टल की साफ सफाई करने के साथ साथ पिस्टल चलाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया तथा इसके सभी पुर्जों के संबंध में जानकारी दी गयी। समस्त कर्मचारियों की प्रशळ परीक्षा ली गई।
इस ट्रेनिंग के दौरान प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, प्रभारी डायल 112 आर.के. सिंह, प्रभारी दोपहिया वाहन राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.