भाजपा को नहीं हो पा रही सत्ता हजम – प्रदेश सचिव

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। कस्बे के मोहल्ला सिपाह में स्थित हिदायतुल उलूम विद्यालय में नगर कांग्रेश कमेटी के अध्यक्ष शहजादे अंसारी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत चुनाव व संगठन की मजबूती के लिए एक बैठक आयोजित किया गया। जिस के मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुकुंद तिवारी का नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया इस दौरान क्षेत्र पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक तथा संगठन की मजबूती के लिए चर्चा हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश पनपा हुआ है। लोग कांग्रेस के सुशासन को याद कर रहे हैं। कार्यकर्ता सक्रियता से काम करते हुए लोगों को अपने साथ जोड़ें क्योंकि भविष्य में कांग्रेस की ही सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता हजम नहीं हो रही। हत्या, डकैती, लूट, जैसे जघन्य अपराधों से प्रदेश की जनता सिसक रही है। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष तबरेज अहमद ने कहा किकहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के लिए माहौल तैयार करना चाहिए ताकि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त हो और प्रदेश को विकास की एक नई दिशा की ओर ले जाया जा सके। यूपी में भय और भ्रष्टाचार से मुक्त कांग्रेस की सरकार दे सकें। इस दौरान उपस्थित कुल 50 लोगों को कांग्रेश द्वारा चलाए जा रहे सत्याग्रह सेवा के तहत कोविड किट दवाइयां बांटी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष राधेश्याम मल्लू तथा संचालन चंद्र शेखर पांडे ने किया। इस अवसर पर सिद्धीक शेख, खालिद अंसारी, इमरान अंसारी, रेयाज़ अहमद, मोहम्मद जफर, भोला दुबे व विनय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर