उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) शाहजहांपुर—भाजपा प्रत्याशी ममता यादव निर्विरोध चुनी गई जिला पंचायत अध्यक्ष
शाहजहांपुर। कैविनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने साबित कर दिया वह राजनीति के पुरोधा है। वह जिसके सारथी बनते है उसे विजय दिलाकर ही मैदान से हटते है। उनकी कुशल रणनीति में सपाई चारो खाने चित हो गए। उन्हें राजनीति का बाजीगर भी कह सकते है। 2016 में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा सत्ता में थी उसके पास 38 सदस्यों का समर्थन प्राप्त था। लेकिन सुरेश खन्ना की कुशल राजनीति के दम पर विपक्षी पार्टी भाजपा ने अजय प्रताप सिंह यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष बनवा दिया। इस बार भी उन्होंने ठानी और निवर्तमान अध्यक्ष की पत्नी ममता यादव को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनवा दिया। जबकि भाजपा के 12 सदस्य ही जीतकर आये थे। सपा ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा लेकिन कैविनेट मंत्री सुरेश खन्ना की कुशल राजनीति के आगे सपाई चारो खाने चित हो गए। और पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसा कारनामा नही हुआ होगा जो शाहजहांपुर में हो गया। भाजपाइयों ने सपा प्रत्याशी को ही तोड़कर अपने खेमे में शामिल कर लिया और नामांकन से नाम वापसी करा ली। इस तरह भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीत लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट -विजय सिंह शाहजहांपुर
You must be logged in to post a comment.