*** ऑक्सिजन प्लांट एवं पी॰आई॰सी॰यू॰ वार्ड का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण***

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभमि) शाहजहांपुर — पं.राम प्रसाद बिस्मिल राजकीय चिकित्सालय शाहजहांपुर में बन रहे ऑक्सिजन प्लांट एवं पी॰आई॰सी॰यू॰ वार्ड का निरीक्षण बरेली मंडल आयुक्त, ज़िला अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया।
बरेली मंडल आयुक्त ने प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश कुमार एवं सी॰एम॰एस॰ डॉक्टर सिन्हा से पी॰आई॰सी॰यू॰ की व्यवस्थाओं, ऑक्सिजन प्लांट व ऑक्सिजन पाइपलाइन की प्रगति के विषय पर चर्चा की। ऑक्सिजन प्लांट के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए।

ब्यूरो रिपोर्ट- विजय सिंह शाहजहांपुर