राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अयोध्या
*अयोध्या।*
जिले के पत्रकार पाटेश्वरी सिंह पर मंगलवार की देर शाम जानलेवा हमला किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी मामले में किसी भी आरोपी की शिनाख्त अथवा गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
*विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में स्थित जेबी पुरम कॉलोनी के इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पाटेश्वरी सिंह पर हमला किया था। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में पाटेश्वरी सिंह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी काली स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया ,करीब सात आठ हमलावरों ने पहले ओवरटेक करके पाटेश्वरी सिंह को घेरा और फिर उनके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की, बाद में हमलावर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।*
*बताते चलें कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जेबी पुरम कॉलोनी के मकान संख्या सी – 18 निवासी पत्रकार पाटेश्वरी सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह के ऊपर बीते 29 जून की रात आधा दर्जन स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हमला कर दिया था तथा उन्हें लोहे की रॉड, हाकी और डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर मरणासन्न स्थिति में छोड़कर भाग निकले थे।*
*जिसका खुलासा पत्रकार द्वारा दी गई तहरीर एवं कॉलोनी स्थित मकानों में लगे सीसी कैमरों के फुटेज से हुआ है। घटना के बाद नाजुक हालत में पत्रकार को शहर में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कराया भर्ती कराया गया है।*
*मामले में कोतवाली पुलिस ने हमले में घायल पीड़ित पत्रकार पाटेश्वरी सिंह की तहरीर पर धारा 147, 148, 149, 323, 506 आईपीसी के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।*
रिपोर्ट पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल
You must be logged in to post a comment.