विवेकानंद को किया श्रद्धा से याद विचार गोष्ठी आयोजित

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील क्षेत्र में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के द्वारा हनुमान मंदिर पर स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी प्रज्ञा विधालय संचालक विनोद गौतम की अध्यक्षता में आयोजित करके श्रद्धा से याद किया गया!इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष नन्दलाल केसरी कहा कि भारतीय संस्क्रति को दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाने वाले युवाओ के प्रेरणास्रोत,युग प्रवर्तक व महान चिंतक रहे स्वामी विवेकानंद को विश्व मे हमेशा याद किया जायेगा!गोष्ठी में संघ के उप सभाध्यक्ष सिराज अहमद, पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज चौहान उपाध्यक्ष जगदीश लववंशी, तोलाराम सहरिया सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किये।

संवाददाता कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद