उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। सांसद बांदा चित्रकूट आरके सिंह पटेल की अध्यक्षता व राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति, दिशा, की बैठक संपन्न हुई।
सांसद आर के सिंह पटेल ने अधिकारियों से कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनपद के गांव के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ दिलाया जाए, उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को यह भी कहा कि जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं चाहे वह सड़कों के निर्माण या आंगनवाड़ी केंद्र या सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन उनका संबंधित जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण कराया जाए। जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उसमें शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तथा जो समय सीमा शासन से निर्धारित की गई है उसी के अनुसार कराएं।
समीक्षा के दौरान राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सौभाग्य योजना में कई गांवों के लाभार्थियों के यहां विद्युत नहीं पहुंची और मीटर लगा दिए हैं और उनके विद्युत बिल आ रहे है उसकी समस्याएं भ्रमण के दौरान प्राप्त हो रही है इस पर सांसद ने जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल से कहा कि इसकी जांच कराई जाए और संबंधित ठेकेदार व विद्युत विभाग के अधिकारियों के वेतन से रिकवरी कराकर लाभार्थियों के बिलों का भुगतान कराया जाए तथागत बैठक की अनुपालन आख्या उपलब्ध कराए जाने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए,विद्युत व्यवस्था भी ठीक ढंग से जनपद में नहीं चल रही है परिक्रमा मार्ग में जो अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य चल रहा है उसकी भी गुणवत्ता ठीक नहीं है इसकी भी जांच कराई जाए तथा जब तक कार्य गुणवत्ता पूर्ण ना हो जाए तो संबंधित ठेकेदार का भुगतान न कराया जाए, इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र जो शहरी क्षेत्र में जोड़ दिए गए हैं उन क्षेत्रों को शहर के फीडर से जोड़कर विद्युत सप्लाई कराई जाए। माननीय मंत्री जी ने परियोजना प्रबंधक जल निगम से कहा कि जल जीवन मिशन की जो परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है उसमें शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्यों को पूर्ण कराया जाए जो कंपनी कार्य कर रही हैं उन्हें दिशा निर्देश जारी किया जाए इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की जा रही है मां सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ भी एक बैठक कार्यदायी संस्थाओं के साथ कराई जाए तथा सड़कों के किनारे जो पाइप लाइन डाली जा रही हैं उसमें दूरी अवश्य देखें ताकि सड़क चौड़ीकरण के समय व्यवधान न हो, मुख्य चौराहों को सुंदरीकरण करा कर नए नामकरण कराया जाए,प्रधान मंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अंतर्गत जो सडके निर्मित कराई गई है उनकी सूची भेज दें तथा सड़कों के किनारे वृक्षारोपण जो कराया जा रहा है उसमें लोहे के ट्री गार्ड के लिए भी इस योजना में शामिल करें तथा विद्युत पोल और तार के नीचे बड़े पेड़ न लगाया जाए, उन्होंने जिलाधिकारी से मिड डे मील के खाद्यान्न वितरण तथा बच्चों के पैसों के वितरण पर कहा कि इसके लिए एक मॉनिटरिंग कमेटी अवश्य बनाई जाए ताकि खाद्यान्न व पैसा का दुरुपयोग न हो, दूरसंचार के अधिकारियों को निर्देश दिए जो गांव अभी केबल नेटवर्क से अधूरे हैं उनका तत्काल कार्य कराएं, बैठक में अधिशासी अभियंता एनएच 76 के उपस्थित न होने पर इनके खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए, राज्य मंत्री ने खोह रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को तेजी से कराए जाने के निर्देश दिए,तथा जिलाधिकारी से कहा कि इनके अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाए यह कार्य तेजी से क्यों नहीं कराया जा रहा तथा मंदाकिनी पुल में एक बाईपास पुल की भी निर्माण कार्य का प्रस्ताव तैयार कराया जाए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर कहा कि जो इस वित्तीय वर्ष में सड़कों की स्वीकृति हुई है उन्हें तत्काल कार्य कराए जाएं अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को निर्देश दिए कि जो तकनीकी समस्या थी वह निस्तारित हुई कि नहीं क्योंकि गत वर्ष भी आपकी लापरवाही के कारण सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि नहीं मिल पाई है जिससे सड़कों के निर्माण कार्य अधूरे रह गए हैं सांसद ने जिलाधिकारी से कहा कि इनके कार्यों को देखें तथा इनसे नई तकनीकी के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा जाए,कोपा से बंबुरा व रामनगर छीबों सड़क का निर्माण कार्य हुआ है उसकी जांच कराकर संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ कार्यवाही कराया जाए, प्रधानमंत्री आवास शहरी पर सहायक परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से समय लेकर लोकार्पण कराएं तथा जिन आवासों की द्वितीय तथा तृतीय किस्त अवशेष है उन्हें तत्काल भेजा जाए। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को निर्देश दिए कि गेरुआ नाला व गोईया खुर्द में जो चेक डैम टूट गए हैं उनके प्रस्ताव तैयार करा कर सुदृढ़ीकरण कराया जाए,जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम से कहा कि सामुदायिक शौचालय तथा पंचायत भवनों के निर्माण कार्य को तत्काल पूर्ण करा कर जनप्रतिनिधियों से उनका लोकार्पण कराएं।
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने मंत्री, सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि जो आप लोगों द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं उसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
बैठक के दौरान में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास शहरी व ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व शहर, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबेन मिशन,राष्ट्रीय विरासत शहर विकास और वृद्धि योजना, अटल मिशन फार रेजुवेनसन एंड अर्बन ट्रांसफॉरमेशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास योजना, मिड डे मील, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम, प्रधान मंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, समेकित विद्युत विकास योजना, केंद्रीय पूल योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राष्ट्रीय कृषि बाजार, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई लाभ कार्यक्रम, कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट प्रोग्राम, प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम आदि विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक का संचालन परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा ने किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी तथा समिति के सदस्य, अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद करबी नरेंद्र गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, ब्लाक प्रमुख रामनगर गंगा धर मिश्रा, मानिकपुर अरविंद मिश्रा, पहाड़ी सुशील दिवेदी, प्रतिनिधि महिला वर्ग ममता तिवारी, सरस्वती जी, सहित संबंधित समिति के सदस्य व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.