टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली का खेल प्रेमियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर ओलम्पिक संघ, क्रीड़ा भारती, क्षेत्रीय खेल कार्यालय व खेल संघों ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुये और भारतमाता की जय के नारे लगाकर भारतीय ओलंपिक दल के अधिक से अधिक पदक जीतकर आने की शुभकामनायें दी गयी।गौरतलब हो कि 3625 किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य व लगभग 53 जिलों में छः सदस्यी दल लक्ष्मण अवॉर्डी रविकांत मिश्रा, खेल जगत फाउंडेशन के रतन गुप्ता सहित, शरद, लखन सिंह, अभिषेक सिंह टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने व जागरूकता की अलख जगाने ग्रीन पार्क पंहुँचे। जिनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संयोजक संजीव पाठक और महीप सक्सेना महासचिव ओलंपिक संघ रजत दीक्षित ने आयी हुई टीम का माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली का अगला पड़ाव लखनऊ होगा।इस मौके पर मुद्रिका पाठक,सुनील सिंह,सुनील तिवारी, आज तो सत्यम झा,कमलेश यादव, सुनीता यादव, विनीता यादव, संजीव शुक्ला, ग्रेपलिंग कानपुर सचिव सुनील चतुर्वेदी, एस जी एफ आई गोल्ड मेडलिस्ट अभय मिश्रा सौरभ श्रीवास्तव, संजय टंडन,अविनाश यादव आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर