राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि) छीपाबडौद:24 जनवरी,2020 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर छीपाबडौद में विशाल रैली का आयोजन किया गया।व्याख्याता शंकर लाल नागर के अनुसार रैली में स्थानीय ग्राम पंचायत के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों नें तथा विद्यालय स्टॉफ एवं विभिन्न विभागों,कार्यालय के सदस्यों नें भी रैली में भाग लिया।तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण समिति से प्राप्त निर्देश की पालना में व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमसिंह मीणा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्थानीय खेल मैदान से विकास अधिकारी के हरि झंडी दिकनें के बाद रैली मुख्य बाजार से होकर पँचायत समिति परिसर तक गयीं जिसमें 1000 से भी अधिक बालक-बालिकाओं,अभिभावकों,अन्य विभाग- संस्थान के स्टाफ़ कार्मिकों,न्यायालय के अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं एवं तहसील एवं पंचायत समिति के अधिकारियों,कर्मचारियों नें भी भाग लेकर रैली को सफल बनाया।कार्यक्रम प्रभारी एवं ब्लॉक संयोजक रतन सोनी आरपी समग्र शिक्षा अभियान नें बताया कि रैली को पंचायत समिति के विकास अधिकारी सूर्यप्रकाश जारवाल नें हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया था।रैली के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास अधिकारी श्री सूर्य प्रकाश जारवाल नें कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि हमें हर बालिका की स्वास्थ्य,शिक्षा एवं सम्मान की रक्षा का ध्यान रखना चाहिए तभी हम आज देश को नारी शक्ति के साथ उन्नत ओर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा सकेंगें।प्रधानाचार्य ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री विक्रम सिंह हाड़ा नें राष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व बताते हुये कहा कि लड़कों की तरह हम बालिकाओं की शिक्षा का भी पुरा ध्यान रख लें तो उनके विकास का रास्ता निश्चित ही खुल सकता है नारी शक्ति से यह साबित हो चुका है कि बालिकाओं को अवसर मिले तो वो बालकों से किसी भी क्षेत्र में कमजोर नही है परन्तु हमारी सोच सकारात्मक होनी चाहिये आज सुरक्षा के हिसाब से हम पिछड़ रहे है इसमें सभी को ध्यान देने की जरूरत है।जल थल,नभ में भी बालिकाओ नें देश का मान बढ़ाया है चाहें खेल राजनीति,व्यवसाय कोई भी क्षेत्र हो महिलाओं नें कीर्ति के झंडे गाड़े है आगे तीनों सेनाओं के साथ मिलकर महिलाओं द्वारा युद्ध का मैदान जीतना भी अब दूर नही होगा।कार्यक्रम संचालक रतन सोनी नें राष्ट्र में बालिकाओं के साथ जन्म से मरण तक हो रहे अत्याचारों पर प्रकाश डालते हुये बताया कि जब तक समाज सचेत नही होगा तब तक निर्भया जैसी कहानी हत्यारे दोहराते रहेंगे,घृणित कुकर्म,अनाचार नही रुकेगा हर बालक,पुरुष को आज संकल्पित हो जाना चाहिए की में भी आज देश की हर निर्भया का रक्षक हूं उसका भक्षक नही हूँ।भारत जैसे पवित्र देश में जहां देवी देवताओं ने अवतार लिया वहां बालिकाओं का सम्मान देवियों के रूप में नही हुआ तो एक दिन महादेव का तांडव अवश्य होगा ओर कोई भी मानवीय वेशधारी निशाचर नारी के श्राप से बच नही सकेगा।आज के समाजों में व्याप्त दहेज के दानव शिक्षित व्यक्तियों का भ्रष्टाचार भी इसकी गरिमा को गिरा रहा है।शादी-विवाह में एक का ही नोकर होना काफी है एक दूजे कि सेवा का भार समाज उठा ले तो धरती ओर आकाश मिल स्वर्ग की रचना कर सकता है।मर्दो ओर पुरुषों में नशे का मायाजाल भी परिवारों में महिलाओं की दुर्दशा का एक कारण है तथा भारत में विभिन्न धर्म के रीतिरिवाज,कुरीतियों का भ्रम जाल भी महिलाओ का रास्ता रोके हुए है।कार्यक्रम में बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की शपत भी दिलवायी गयी।रैली में प्लास्टिक के उपयोग पर रोक व पर्यावरण सुरक्षा,साफ सफाई व कन्या भ्रूण हत्या रोकने व बालिकाओं के उत्थान ओर रक्षा की भी हर नागरिक को शपत दिलाई गयीं।
अंत में कार्यक्रम में भाग लेनें वाले बालक-बालिकाओ को विशिष्ट अतिथि जी द्वारा बिस्किट के पैकेट वितरण किये गये कार्यक्रम में पधारे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ,अभिभावकों, अध्यापकों,स्टाफ व रैली में आये बच्चों को धन्यवाद देकर विशाल रैली एवं शपत ग्रहण कार्यक्रम का समापन किया गया।
रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया छीपाबड़ौद
You must be logged in to post a comment.