क्षैत्र में हो रही लगातार बारिश से एक मकान हुआ मलबे में तब्दील

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित नैशनल हाइवे 752 के समीप हरनावदा जागीर में एक मकान क्षैत्र में लगातार चार पांच दिन से हो रही तैज मुसलाधर बारिश के चलते पिछले हिस्से की तरफ से गिरकर पुर्ण रुप से मलबे में तब्दील हो गया और मकान के उपर लग रहे टीनशेड मकान के उपर से उड़कर आगे की ओर आ गया हालांकि इस दौरान कोई जनहानि हताहत नहीं हुई। लेकिन मकान में रखा सभी सामान टीवी किराना कपड़े पंखे आटा दाल गेंहू समेत अन्य कई उपयोगी सामान भी मलबे में दब गए। पीड़ित बजरंग लाल पुत्र मोहनलाल जाती चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि हम लोग कमरे में बैठे थे की अचानक पिछे के दो कमरों की दिवार गिर गई और एक पास वाले कमरे में भी बीचों बीच में दरारें पड़ गई।इस दौरान अचानक मकान गिर गया और उपर हो रहे टीनशैड भी उड़कर हवा के कारण आगे की ओर उलट गए आसपास के मोहल्ले ओर ग्रामवासियों ने मदद कर हमें बाहर निकाला।इसके बाद सरपंच प्रतिनिधि मुलचंद शर्मा वार्ड पंच मुकेश कुमार और हल्का पटवारी फतेह सिंह फौजी भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले।

संवाददाता कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद