उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) उन्नाव जिले के ग्राम सभा सिरवैया में समाजसेवी व शिक्षाविद श्री सतीश त्रिपाठी जी द्वारा पूर्व की भांति इस वर्ष भी आदि शक्तिपीठ माँ पूर्वी देवी के प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है, मेले में प्रदेश व क्षेत्र के गणमान्य लोग निरंतर आकर माँ पूर्वी देवी का आशीर्वाद लेकर आल्हा मंडली द्वारा आल्हा कथा का आनंद ले रहे हैं, मेला का आयोजन व मेले की व्यवस्था काफी अच्छी है, मेला टीम का सभी के साथ व्यवहार काफी मिलनसार है।मेले के आयोजक श्री सतीश त्रिपाठी जी तथा मेला टीम के सदस्य संतोष बाजपेयी जी व अंकित तिवारी जी द्वारा अटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेन्द्र पाण्डेय जी का माता जी की चुनरी पहना कर व माँ पूर्वी देवी की भव्य व मनमोहक तस्वीर भेंट स्वरूप देकर सम्मानित किया।आई अवसर पर श्री राजेन्द्र पाण्डेय जी ने आयोजक श्री सतीश त्रिपाठी व मेला कमेटी के समस्त सदस्यों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य उन्नाव उत्तर प्रदेश भारत
You must be logged in to post a comment.