उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4.5 वर्ष पूर्ण होने तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन जनपद मुख्यालय तहसील कर्वी स्थित ग्राउंड में आयोजित किया गया है। जिसका शुभारम्भ आज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ज्ञात हो कि यह प्रदर्शनी 18, 19 व 20अक्टूबर2021 को आयोजित होगी तथा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का इसके माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया जाएगा।
प्रदर्शनी के उद्घाटन के उपरांत जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र कुमार द्वारा प्रदर्शनी में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किये गए विभिन्न कल्याणकारी कार्य एव संचालित योजनाओं यथा मुफ़्त वैक्सीन, मुफ्त राशन,मुफ्त इलाज,युवाओ को नौकरी,एक्सप्रेसवे, मिशन रोजगार,सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास,महिला सशक्तिकरण, कृषि आदि से सम्बंधित आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कराया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कराया गया है इस प्रदर्शनी के माध्यम से वर्तमान सरकार के जो साढ़े 4 वर्ष के रहे हैं इसमें बहुत सारे कीर्तिमान स्थापित हुए हैं उसकी थोड़ी-थोड़ी झलकियां इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों के दिखाने के लिए यहां पर व्यवस्था की गई है यह तीन दिन तक चलेगी कहा कि कृषि का क्षेत्र हो उसमें भी नए-नए कीर्तिमान स्थापित किया गया है इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर चाहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हवाई पट्टी का विकास चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास शहरी आवास सौर ऊर्जा आदिजनकल्याणकारी योजनाओं की छोटी-छोटी झलकियां यहां पर इस प्रदर्शनी के माध्यम से देखने को मिलेगी साढ़े 4 वर्ष में वर्तमान सरकार में कितना विकास हुआ है कृषि तकनीकी जानकारी करके कृषि के क्षेत्र में कृषक लाभ उठा सकते हैं यह जन सामान्य के लिए तहसील मुख्यालय कर्वी के प्रांगण में किया गया है यहां पर काफी भीड़ रहती है कहा कि सरकार की उपलब्धियों में कोई विकास का क्षेत्र छूटा नहीं है इसमें सब समाहित किया गया है इस प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन कर आम जनमानस जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ जन सामान्य को मिल रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को प्रदर्शनी में अच्छे ढंग से दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी आम जन के लिये बहुत ही उपयोगी है। इसका अवलोकन कर आम आदमी प्रदेश सरकार द्वारा किए गए गत वर्षों के कार्यों / रिपोर्ट कार्ड की जानकारी प्राप्त की जा सकती है । इसके अलावा गरीब लोगों के उत्थान हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी आम लोग जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ ले सकते हैं।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आर के त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र कुमार,अपना दल के जिलाध्यक्ष रामसिया पटेल, भाजपा के पंकज अग्रवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधि सहित आमजन उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.