राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील क्षेत्र के उप तहसील हरनावदा शाहजी में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव वर्ष ओर महात्मा गांधी जी की 150 वीं स्वर्ण जयंती पर खेल मैदान में हुआ दौड़ का आयोजन हरनावदाशाहजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव एवं गांधी जी के 150 वीं स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में विद्यालय खेल मैदान में कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहन लाल नागर की ऑनलाइन अध्यक्षता ओर कार्यक्रम अधिकारी शंकर लाल नागर के मार्गदर्शन में विद्यालय के पीटीआई चन्द्र सिंह कुशवाहा ओर वरिष्ठ अध्यापक प्रमोद कोसरवाल ने दौड़ का किया आयोजन।कार्यक्रम अधिकारी नागर ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में उत्साह से भाग लेकर दौड़े स्कूली छात्र-छात्रा साथ में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयं सेवक ओर स्वयं सेविकाओ ने भी लिया भाग।समापन पर कार्यक्रम अधिकारी नागर ने जताया सहभागिता निभाने पर सभी विद्यार्थीयों का आभार।
*संवाददाता कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद*
You must be logged in to post a comment.