उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर। कम्पोजिट विद्यालय जेठपुरा रामनगर जौनपुर मे पिछले दिनों हुई चित्रकला प्रतियोगिता मे सम्मलित बच्चों को पुरस्कृत करने हेतु विद्यालय प्रांगण मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि इन्दुबाला सिंह (अध्यक्ष ,भा.ज.पा.,संगठित जिला अध्यक्ष मछलीशहर)जौनपुर को सर्वप्रथम विद्यालय मे कार्यरत सभी स.अ.ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।तत्पश्चात के बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र व कृष्ण कुमार गुप्त ने भेट किया ।कार्यक्रम का संचालन राम आसरे यादव ने किया ।विद्यालय मे कार्यरत स.अ.भरत कुमार सिंह, अरबिन्द कुमार पटेल ,ध्रुव राज यादव, राजबहादुर यादव,सुनील कुमार उपाध्याय ,उमेश कुमार मौर्य,बिन्दु देवी,फूला देवी,लालजी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.