*स्लग-डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चल रही युवा समाज सेवी प्रतिमा मौर्य(ट्विंकल )*

उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि/-* ऊँचाहार, रायबरेली। माता-पिता के आदर्शों पे चलकर उनकी परम्परा निभाने वाली संतान ही आगे चलकर बुलंदियों को छूते हुए अपने देश के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि जानकारों का ऐसा मानना है। कुछ इसी तरह ही क्षेत्र की युवा समाज सेवी ट्विंकल ने भी डॉ० भीम राव अम्बेडकर को सिद्धांत पर चलते हुए कदम बढ़ाकर अपने माता-पिता के आदर्शों पर चलते हुए परम्परागत गाँव के बच्चों को किताबों के साथ स्टेशनरी वितरण करने के साथ उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित कियाV/O* हम बात कर रहे हैं कोतवाली क्षेत्र के पूर्व प्रधान सवैया धनी राजेश मौर्य की सुपुत्री प्रतिमा मौर्य “ट्विंकल” की जिन्होंने रविवार को गाँव नौनिहालों समेत स्कूल जाने वाले लगभग सैकड़ों बच्चों को किताबें, स्टेशनरी व मिठाई वितरित किया और उन्हें डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों पर चलकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया। गाँव की सरोज कुमारी, रामधनी,जगपति देवी,साधना, नीलू,सुनील कहते हैं बिटिया ट्विंकल इसके पहले से ही गाँव के बच्चों को घर बुलाकर शिक्षा देने के साथ उन्हें संस्कार देती रही हैं इसके साथ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के मार्ग दर्शन पर चलने के सीख देती रहीं। वहीं जबकि इनके माता-पिता विगत कई वर्षों से लगातार किताबें और स्टेशनरी वितरित करते चले आ रहे हैं। बता दें कि प्रतिमा मौर्य “ट्विंकल” मूल रूप से ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया धनी की निवासिनी हैं। बताते हैं कि ट्विंकल बचपन से ही समाज सेवा रुची रखती हैं साथ ही बाबा साहब अम्बेडकर समेत कई महापुरुषों को आदर्श मानती हैं जिसके चलते उनका उद्देश्य रहता है कि हर बच्चा शिक्षित हो और पढ़ inलिख कर कुछ बने अपना और देश का नाम रोशन करे।

*

बाइट*-अभिभावक व बच्चे

रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य रायबरेली उत्तर प्रदेश भारत